भोपाल। बीए फायनल की छात्रा ने गले में फंदा एक वीडियो बुधवार रात को अपने गांव के एक व्यक्ति को भेजा। इसके बाद फांसी लगा ली। घटना का पता गुरुवार शाम को तब चला, जब छात्रा के दिन भर कमरे से बाहर नहीं निकलने पर मकान मालिक ने कमरे में झांककर देखा। सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक विनती पुत्री राजेश चौहान (20) मूलत: झंडा चौक बकतरा जिला सीहोर की रहने वाली थी। वह दो साल से मिसरोद की झरनेश्वर कॉलोनी में किराए से रह रही थी।
वह बीए फायनल की छात्रा थी। साथ ही वह ब्यूटीशियन का कोर्स भी कर रही थी। गुरुवार को सुबह से शाम तक विनती कमरे से बाहर नहीं निकली, तो मकान मालिक कृपाशंकर द्विवेदी ने उसके कमरे में झांककर देखा। उन्होंने विनती को फांसी पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा ने बताया कि छात्रा ने बुधवार रात को 10 बजे गले में फंदा डालकर एक वीडियो बनाया और उसे गांव के एक व्यक्ति को भेजा था। उस व्यक्ति ने इसकी जानकारी छात्रा के भाई को भी दी थी, लेकिन उसने वीडियो पर ध्यान नहीं दिया।
मासूम बिलखता रहा और मां ने लगाई फांसी
निशातपुरा इलाके में एक महिला ने फांसी लगा ली। घटना के समय कमरे में उसका ढाई साल का बच्चा था। बच्चे को काफी देर से रोता देख पड़ोसियों ने कमरे में झांककर देखा,तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक भारती पत्नी विजय यादव (26)मकान नंबर 32, पंचवटी कॉलोनी में रहती थी। वह गृहणी थी। मूलत: सीहोर की रहने वाली भारती की शादी वर्ष 2015 में विजय से हुई थी।
उनका ढाई साल का एक बच्चा है। विजय पेशे से मिाी है। वर्तमान में उसका काम ट्रूबा कॉलेज के पास चल रहा है। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह विजय काम पर चला गया था। घर में पत्नी, बच्चे के साथ थी। शाम करीब 4 बजे रिश्तेदार ने विजय को फोन पर बताया कि भारती ने फांसी लगा ली है। पड़ोसियों ने भारती को फंदा काटकर नीचे उतार लिया था,लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने बताया कि बच्चा काफी देर से रो रहा था। कारण जानने के लिए उन्होंने कमरे में झांका तो देखा कि भारती फांसी पर लटकी हुई थी।